बादशाह का धमाकेदार नया गाना 'जुगनू' हुआ आउट, ग्रूवी डांस नंबर पर झूमे लोग, रिलीज होते ही हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2021, 01:04 PM IST

Badshah new song released: दिवाली जैसे फेस्टिवल को और भी मजेदार बनाने के लिए रैपर बादशाह अपना नया धमाकेदार गाना जुगनू लेकर आए हैं।

Badshah new song Jugnu: रैपर बादशाह हर बार लोगों को एंटरटेन करने के लिए कुछ हटकर लाते हैं। इस बार भी वह अपना नया गाना 'जुगनू' लेकर आए हैं। इसस पेपी डांस नंबर को उन्‍होंने निकिता गांधी के साथ गाया है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज एक घंटे में इसके व्‍यूज डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है। यह एक डांस नंबर है। इसके ग्रूवी बीट पर लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। बादशाह का यह नया गाना उनके YouTube चैनल  पर जारी किया गया है। बादशाह ने गाने की रिलीज से पहले बताया था कि  'जुगनू' सिर्फ 'रैप' नहीं बल्कि एक प्रॉपर 'गाना' है। गाने का संगीत वीडियो B2gether Pros द्वारा निर्देशित है और गाने में बादशाह आकांक्षा शर्मा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 

End of Article