Frankly Speaking: मोदी भक्त कहने से लेकर नसीरुद्दीन शाह पर क्या बोले अनुपम खेर, बढ़ती उम्र में फिट रहने का भी बताया मंत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 06:39 PM IST

Anupam kher in frankly speaking Interview: हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की है। इस दौरान अनुपम खेर ने फिटनेस मंत्र और राजनीति से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर राय रखी...

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा खुलकर बात रखते हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी भतीजी वृंदा खेर की शादी में बिजी थे, जो उनके भाई राजू खेर की बेटी हैं। अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी का एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी के साथ वृंदा की शादी में डांस करते दिख रहे थे। अब हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की है। इस दौरान अनुपम खेर ने अपनी भतीजी का शादी, फिटनेस मंत्र और राजनीति के साथ देश में चल रहे कुछ अहम मुद्दों पर राय रखी।

टाइम्स नाउ नवभारत के शो फ्रैंकली स्पीकिंग में अनुपम खेर ने अपनी फिटनेस और यंग दिखने का राज भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज खुश रहना है। जिसके लिए पहले उन्होंने खुद के ट्रैंड किया और अब वो इसको एंजॉय करते हैं। साथ ही इसी बीच जब उनसे लोगों द्वारा मोदी भक्त कहने और पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े रहने को लेकर सवाल किया गया तो अनुपम खेर ने बताया, 'पसंद करने से कोई किसी का भक्त हो जाता है क्या? तो मुझे इससे कोई एतराज नहीं है। मैं शिव का भक्त हूं, मैं सचिन तेंदुलकर को पसंद करता हूं मैं अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद करता हूं.. जो कोई अच्छा काम करता है मैं उन सबको पसंद करता हूं तो क्या मैं इनका भक्त हो गया?' 

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे नसीरुद्दीन शाह को पसंद करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'नसीरुद्दीन शाह मेरे कलीग रहे हैं और मैं उनके काम की बहुत सराहना करता हूं। उतार चढ़ाव जीवन में आते रहते हैं मैं किसी को नापसंद नहीं करता हूं, हां किसी की सोच से परेशानी हो सकती है। जैसे मेरी सोच से कई लोगों को परेशानी है ये उनकी परेशानी है।'

End of Article