Koffee With Karan 7: दीपिका पादुकोण पर आलिया भट्ट ने कहा कुछ ऐसा, इस बयान के बाद फैंस कर रहे हैं ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 12:42 AM IST

Koffee With Karan 7 Alia Bhatt: कॉफी विद करण सीजन 7 में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुई। इस दौरान दीपिका पर किए कुछ कमेंट्स फैंस को पसंद नहीं आए और वह कर रहे हैं आलिया को ट्रोल। जानिए क्या है मामला...

Alia Bhatt Trolled: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बतौर पहले गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान आलिया सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। फैंस का कहना है कि आलिया भट्ट अपनी और दीपिका पादुकोण की तुलना कर रही हैं। शो में आलिया ने कहा, 'संजय लीला भंसाली ने तीन फिल्में दीपिका पादुकोण के साथ की है। ऐसे में उन्होंने मेरे साथ चार फिल्में करने का वादा किया है।' इससे पहले रणवीर ने आलिया के लिए कहा था कि दीपिका के मुकाबले उनकी भाषा ज्यादा साफ है। वहीं, दीपिका शारिरिक रूप से ज्यादा मजबूत है। इस पर आलिया ने कहा था कि रणवीर ने ऐसा उनकी हाइट के कारण कहा ।' सोशल मीडिया पर आलिया के इस  कमेंट पर पर दीपिका के फैंस और यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

End of Article