अक्षय कुमार के बेटे आरव ने जीता फैन्स का दिल, एयरपोर्ट पर बहन नितारा को ऐसे किया प्रोटेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 06:41 PM IST

Aarav plays a PROTECTIVE brother for Nitara: ट्विंकल खन्ना को हाल ही में अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान बहन नितारा के लिए आरव का प्यार और केयर देखकर फैन्स सरप्राइज हो गए...

Aarav PROTECTIVE brother for Nitara: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों आरव और नितारा के साथ खास बंधन शेयर करते हैं। अक्सर अपने परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो कि प्रशंसकों को रोमांचित कर देती हैं। ट्विंकल खन्ना को हाल ही में अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान बहन नितारा के लिए आरव का प्यार और केयर देखकर फैन्स सरप्राइज हो गए। सामने आए वीडियो में आरव को अपनी बहन नितारा का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। ट्विंकल खन्ना और उनके बच्चों को कैमरे में कैद करने के लिए जैसे ही फोटोग्राफर्स आगे आए, आरव एक सुरक्षात्मक भाई में बदल गए और नितारा का हाथ पकड़ ले जाते दिखे। यहां देखें वीडियो...

End of Article