ऐश्वर्या राय बच्चन ने छुए रजनीकांत के पैर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 11:23 PM IST

Aishwarya Rai Bachchan TOUCHES Rajinikanth's feet Video: फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी सम्मानजनक तरीके से रजनीकांत का स्वागत किया।

Aishwarya Rai Bachchan TOUCHES Rajinikanth's feet: फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के इस भव्य इवेंट में दक्षिण सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी इवेंट में आए। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी सम्मानजनक तरीके से रजनीकांत का स्वागत किया। उन्होंने बाकायदा सुपरस्टार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐश्वर्या राय काफी लंबे वक्त बाद रजनीकांत से मिली हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'एंथिरन' और 2018 के सीक्वल फिल्म '2.0' में एक साथ काम किया था।

End of Article