बेटे जुनैद खान के साथ काम करेंगे आमिर खान, प्रीतम प्यारे के लिए शूट किया स्पेशल कैमियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 06:56 PM IST

Aamir Khan cameo in Pritam Pyare: आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बिजी हैं। अब हाल ही में अपने होम प्रोडक्शन में बन रही सीरीज 'प्रीतम प्यारे' के लिए एक्टर ने टाइम निकाला है..

Aamir Khan in Pritam Pyare: आमिर खान के बेटे जुनैद खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जुनैद जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखेंगे। वो 'महाराज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। वहीं आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में बिजी हैं हालांकि, उन्होंने समय निकाला और अपने होम प्रोडक्शन में बन रही सीरीज 'प्रीतम प्यारे' के लिए कैमियो शूट किया है। इसमें उनके बेटे जुनैद खान भी नजर आएंगे। जी हां, आमिर ने बेटे जुनैद की वेब सीरीज 'प्रीतम प्यार' (Priyam Pyare) के लिए स्पेशल कैमियो शूट किया है। फैंस ये जानकर बेहद एक्साइटेड होने वाले हैं कि जल्द ही बाप-बेटे की जोड़ी साथ में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। 

End of Article