Mahavatar Film Update: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। साल 2025 में फिल्म छावा रिलीज हुई, जिसमें विक्की ने धांसू एक्टिंग की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने राज किया और कई मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसके बाद विक्की कौशल फिल्म 'महावतार' में धमाल मचाएंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
विक्की कौशल की अगली मूवी को लेकर आया अपडेट
विक्की कौशल की अगली फिल्मों को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। 'छावा' की सफलता के बाद विक्की अब संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके बाद विक्की 'महावतार' में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज अगले साल होने की उम्मीद है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अप्रैल तक पूरी करेंगे। उसके बाद वे 'महावतार' की प्री-प्रोडक्शन में शामिल होंगे। 'महावतार' में विक्की भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम का रोल निभाएंगे। अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं और दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

lord parshuram film vicky kaushal.
'महावतार' के लिए विक्की कौशल करेंगे फुल मेहनत
फिल्म 'महावतार' के लिए विक्की कौशल को पहलवान जैसा शरीर, रफ लुक और लंबे जटाएं चाहिए। इसलिए शूटिंग खत्म होने के बाद वे नया डाइट प्लान और वर्कआउट शुरू करेंगे। अभी सेट बिल्डिंग और कहानी के दूसरे काम चल रहे हैं। पहले दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी की अफवाह थी, लेकिन इसे 'बेबुनियाद' बताया गया है। अब फीमेल लीड की तलाश जारी है। विक्की कौशल की फिल्म 'महावतार' को लेकर ये कहना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। विक्की कौशल की इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आप इस मूवी के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
