Vicky Kaushal on Punjab Floods: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) देश-दुनिया में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। एक्टर ने हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के हालात पर लोगों के लिए दुआ की है। विक्की कौशल जो खुद एक पंजाबी हैं, उन्होंने पंजाब में बिगड़ रहे हालात पर चिंता व्यक्त की है। छावा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो इस मुश्किल घड़ी में सबकी मदद कर रहे हैं। आइए विक्की कौशल की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
विक्की कौशल ने पंजाब के लोगों के लिए किया पोस्ट
विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "पंजाब और उत्तर भारत के अन्य इलाकों में जो कुछ हो रहा है, उसे स्क्रॉल कर रहा हूँ... गाँवों में बाढ़ आ गई है, लोग परेशान हैं। उन सभी के लिए दुआ कर रहा हूँ जो प्रभावित हैं। रब्ब मेहर बख्शे।" उन्होंने आगे लिखा, "कुछ रब्ब दे बंदे जेड़े पिंडाच जा जा के मदद कर पाए आ... ओन्हानु सलाम (भगवान के उन बंदों को सलाम जो गाँव-गाँव जाकर दूसरों की मदद कर रहे हैं)।" इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, " मैं अपनी ओर से योगदान देने के लिए आगे आ रहा हूँ। प्रभावित क्षेत्रों को लंबे समय के लिए मदद की आवश्यकता होगी। हम इस मामले में एक साथ खड़े हैं।"
बताते चले कि विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) के अलावा अभिनेता सोनू सूद, सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और अन्य स्टार्स ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाई है। इस बाढ़ ने 1,000 से ज़्यादा गाँवों और 61,000 हेक्टेयर से ज़्यादा कृषि भूमि को प्रभावित किया है। जिससे पंजाब के स्थानीय लोगों की हालत गंभीर हो रही है।
