Katrina Kaif - Vicky Kaushal Post: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल एक के बाद एक फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इन सब के बीच विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने एक पोस्ट शेयर की है। कटरीना कैफ की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कटरीना कैफ ने अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट में क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे Vicky Kaushal, शुरू हुई तैयारी )
कटरीना कैफ ने शेयर की पोस्ट
एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कटरीना कैफ की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। हाल ही में, विक्की कौशल ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के लिए कितना कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कैटरीना के मेकअप ब्रांड के लिए एक तरह से अनऑफिशियल एंबेसडर बनकर उसका प्रमोशन किया। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रांड के नए जेली लिप और चीेक वैंड को अपने मजेदार अंदाज में प्रमोट किया। उन्होंने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उन्होंने यह प्रोडक्ट अपने चेहरे पर लगाया हुआ था और हाथ में पकड़ा हुआ था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कैफीन वाले गाल, कैफीन वाले मेरे लिए! क्या कमाल है' और कैटरीना और मेकअप ब्रांड को टैग किया। फिर उन्होंने कहा, 'मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन ये पेड प्रमोशन नहीं है। कैटरीना ने भी तुरंत उनकी स्टोरी को रीपोस्ट किया और मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'नींद से परेशान पापा के लिए सबसे बढ़िया।' (ये भी पढ़ें: पापा बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं विक्की कौशल, बेटे को पहली बार गोद में लेकर गदगद हो गए थे एक्टर)

विक्की कौशल ने कटरीना के लिए किया खास काम (Image Source: Katrina Kaif Instagram)
इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की कौशल
एक्टर विक्की कौशल इस पोस्ट के अलावा अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। विक्की कौशल एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
