बॉलीवुड

पापा बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं विक्की कौशल, बेटे को पहली बार गोद में लेकर गदगद हो गए थे एक्टर

Vicky Kaushal is enjoying a new chapter in life after becoming a father: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल हाल ही में पापा बन हैं। इस बात के लिए सभी लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच विक्की कौशल ने बताया है कि पापा बनने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

Image

pic credit- vicky kaushal fan page instagram

Vicky Kaushal is enjoying a new chapter in life after becoming a father: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। कैटरीना ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इस बात से सभी लोग काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस कैटरीना और विक्की के बेटे की पहली झलक देखने को बेकरार है। इस बीच विक्की कौशल ने बताया है कि पापा बनने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट में...

विक्की कौशल ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने GQ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि पिता बनने के बाद वो काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा, 'साल 2025 का मेरा सबसे बड़ा मोमेंट यही है कि मैं बाप बन गया। मैंने सोचा था बहुत रोऊंगा, चिल्लाऊंगा, लेकिन जब पहली बार अपने बेटे को गोद में लिया तो लगा जैसे जिंदगी में पहली बार पैर जमीन पर टिके हैं। ये जादुई और सबसे ग्राउंडिंग फीलिंग थी। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पैपराजी ने विक्की को बधाई दे रहे थे तो उन्होंने हाथ जोड़कर और बड़ी सी स्माइल देकर शुक्रिया कहा। जब एक फोटोग्राफर ने मज़ाक में बेटे का नाम पूछा तो विक्की ने कहा 'बताता हूं।' विक्की और कैटरीना के बच्चे का नाम जानने के लिए फैंस बेताब हैं।

कब हुई थी विक्की-कैटरीना कैफ की शादी

बताते चलें कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल और स्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे लिए थे। दोनों ने इससे पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। बता दें कि वैसे तो कैटरीना कैफ का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था लेकिन उन्हें सच्चा प्यार विक्की कौशल से ही हुआ। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्की कौशल और कैटरीना अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। विक्की और कैट की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article