बॉलीवुड

लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे Vicky Kaushal, शुरू हुई तैयारी

Vicky Kaushal film: एक्टर विक्की कौशल की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में लव एंड वॉर और महावतार का नाम शामिल है। इस बीच विक्की की फिल्म महावतार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

इस फिल्म की शूटिंग करेंगे विक्की कौशल (pic credit-instagram)

Vicky Kaushal Film: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने साल 2025 में धमाल मचा दिया था। उनकी फिल्म छावा को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अब विक्की कौशल की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में लव एंड वॉर (Love and War) और महावतार का नाम शामिल है। इस बीच विक्की की फिल्म महावतार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-विक्की कौशल संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, मेकर्स ने किया तगड़ा प्लान)

इस मूवी की शूटिंग करेंगे विक्की कौशल

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी करने के बाद विक्की कौशल अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटने वाले हैं। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स की एक पौराणिक कहानी पर आधारित महाकाव्य फिल्म महावतार है। पिंकविला की रिपोर्ट केअनुसार, विक्की जून 2026 से इस फिल्म के लिए खास तैयारी शुरू करेंगे। इससे पहले वह लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।सूत्रों के मुताबिक, विक्की इस फिल्म के लिए करीब छह महीने तक कड़ी ट्रेनिंग करेंगे, जिसमें शरीर को मजबूत बनाना, वजन बढ़ाना और खास एक्टिंग वर्कशॉप्स शामिल होंगी। यह तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि किरदार की सोच को समझने के लिए भी होगी। निर्देशक अमर कौशिक ने विक्की के लिए बहुत ही विस्तार से तैयारी का प्लान बनाया है।

vicky kaushal.

लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे विक्की कौशल (pic credit-instagram)

विक्की की फिल्म लव एंड वॉर

बता दें कि फिल्म महावतार की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होगी और लगभग एक साल तक चलेगी, जो दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी। इस दौरान विक्की पूरी तरह से महावतार पर ध्यान देंगे और कोई दूसरा काम नहीं करेंगे, ताकि वह अपने किरदार में पूरी तरह ढल सकें। हालांकि, अगर समय मिला तो वह इससे पहले कोई छोटा प्रोजेक्ट कर सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article