बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए वीर पहाड़िया, माथे पर किस करते हुए फोटोज की शेयर

Veer Pahariya Post for Tara Sutaria: पोस्ट को शेयर करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा " मेरे दिल का टुकड़ा"। वीर की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है, अब इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

Image

Veer Pahariya Post for Tara Sutaria

Veer Pahariya Post for Tara Sutaria: इस समय इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा वायरल कपल हैं तारा सुतारिया( Tara Sutaria) और वीर पहड़िया( Veer Paharia) । तारा और वीर अक्सर साथ में नजर आते हैं। हालांकि साथ में डेट पर और पार्टी पर जाने के बाद भी इन्होंने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया था। कुछ समय पहले इन्होंने साथ में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वीर और तारा दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे थे। अब वीर पहाड़िया ने तारा के जन्मदिन पर ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखकर हर कोई कपल पर प्यार लूटा रहा है।

वीर पहाड़िया का तारा के लिए पोस्ट

वीर पहाड़िया( Veer Paharia) ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहली फोटो में, वीर और तारा एक साथ पोज देते हुए दिखे, जिसमें वीर ने अपनी गर्लफ्रेंड के गालों पर किस भी किया। एक और फोटो में दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे। इनमें से एक क्लिक तारा और वीर के हाल के वेकेशन की भी थी। दोनों एक यॉट पर लेटे हुए सेक्सी पोज देते हुए दिखे। दोनों की जोड़ी इन फोटोज में काफी अच्छी लग रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा " मेरे दिल का टुकड़ा"। वीर की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है, अब इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

तारा सुतारिया ने इस साल अगस्त में वीर पहारिया के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। उस समय, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी 2025 सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। कैरोसेल में पहली कुछ तस्वीरें उनकी सोलो तस्वीरें थीं, लेकिन पांचवीं तस्वीर ने फैंस को खुश कर दिया। वह अपने कथित बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ पोज़ देती हुई दिखीं, और उनकी एक साथ वाली तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article