Udit Narayan in trouble: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उदित नारायण का विवादों से गहरा नाता रहा है। उदित नारायण एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उदित नारायण को एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
उदित नारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज
प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना का कहना है कि 1996 में उदित और उनके दो भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा ने उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर उनकी सहमति के बिना गर्भाशय निकलवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय उदित की दूसरी पत्नी दीपा नारायण भी अस्पताल में मौजूद थीं और चारों ने मिलकर यह साजिश रची। रंजना ने बताया कि उन्हें हाल ही में बीमारी के इलाज के दौरान पता चला कि उनका गर्भाशय निकाला गया था। इस मामले में उन्होंने सुपौल की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में रंजना झा ने उदित पर धोखाधड़ी, क्रूरता और वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। रंजना ने कहा कि उदित ने उनसे शादी के बाद मुंबई जाकर दूसरी शादी कर ली और कभी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि उदित ने उनके साथ धोखा किया और अब तक उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली।महिला थाने की इंचार्ज अन्नू तिवारी ने बताया कि यह 30 साल पुरानी घटना है। पुलिस इसकी जांच करेगी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी। रंजना ने कहा कि वे न्याय के लिए लड़ेंगी। उदित नारायण की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।
