बॉलीवुड

उदित नारायण पर पहली पत्नी ने रंजना झा ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Udit Narayan-Ranjhana Jha Case: भारत के जाने-माने गायक उदित नारायण (Udit Narayan) कुछ दिनों पहले किस कंट्रोवर्सी के चलते मीडिया की खबरों में छा गए थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। एक बार फिर से उदित नारायण का नाम विवादों में फंसता दिखाई दे रहा है। खबरें हैं की उनकी पहली पत्नी रंजना ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वो उन्हें मेंटेनेंस नहीं दे रहे हैं।

Image

Akshay Kumar

Udit Narayan-Ranjhana Jha Case: भारतीय गायक उदित नारायण अपनी मैजिकल आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके द्वारा गाए गए गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं। उदित नारायण को इंडस्ट्री का हंसमुख इंसान माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार वो विवादों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों उदित नारायण का नाम एक किस विवाद के साथ जुड़ा था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा था। ये विवाद अभी थमा ही था कि उनकी पहली रंजना झा ने उन्हें घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वो उन्हें मेंटेनेंस नहीं दे रहे हैं। रंजना झा के आरोपों के बाद उदित नारायण के फैंस हैरान हैं क्योंकि बहुत कम लोगों को ही पता है कि फेमस होने से पहले उनकी एक शादी हो चुकी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने उन पर मेंटेनेंस न देने और उनकी प्रॉपर्टी जबरन हड़पने को लेकर केस किया है। 21 फरवरी 2025 को उदित नारायण कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने सेटेलमेंट के लिए मना कर दिया था। नवभारत टाइम्स की खबर की मानें तो उदित ने रंजना के ऊपर जबरदस्ती रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उदित का कहना है कि इससे पहले ये मामला बिहार महिला कमीशन के सामने गया था और वहां सैटेल हो गया था।

रंजना झा के वकील ने कोर्ट में कहा है कि उनकी क्लाइंट अपनी बची हुई जिंदगी उदित नारायण के साथ ही बिताना चाहती हैं क्योंकि उनकी हेल्थ लगातार गिर रही है। मीडिया से बात करते हुए रंजना ने उदित पर आरोप लगाया है कि वो उनका ध्यान नहीं रख रहे हैं और 18 लाख रुपये की जमीन में उन्हें हिस्सा नहीं दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article