बॉलीवुड

Spirit हाथ लगते ही तृप्ति डिमरी ने खरीदी 2 करोड़ की पोर्शे गाड़ी, देखें वीडियो

एनिमल फेम अदाकारा तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। तृप्ति डिमरी को लेकर बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है और आज अदाकारा नीले रंग की पोर्शे गाड़ी से उतरती दिखी हैं, जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Image

Triptii Dimri

Triptii bought porsche car: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी के दिन एनिमल करने के बाद से ही बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी एनिमल के बाद से ही नेशनल क्रश बन गई थीं और उनके हाथ लगातार बड़ी-बड़ी फिल्में लग रही हैं। इन मूवीज के लिए तृप्ति डिमरी मोटी रकम ले रही हैं, जिसका अंदाकार इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने नीले रंग की पोर्शे गाड़ी खरीदी है। तृप्ति डिमरी कुछ देर पहले ही नीले रंग की पोर्शे गाड़ी से उतरते दिखाई दी हैं, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस तृप्ति को लगातार नई गाड़ी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

तृप्ति डिमरी ने खरीदी 2.11 करोड़ की पोर्शे गाड़ी

अगर मीडिया वेबसाइट्स की मानें तो अदाकारा तृप्ति डिमरी ने हाल ही में पोर्शे गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये है। ये कार नीले रंग की है। अदाकारा को मुंबई में इस कार से चलते हुए भी देखा गया है, जिसके बाद इस पर पक्की मुहर लग गई है। अदाकारा तृप्ति डिमरी ने खुद फैंस को इस बात की जानकारी नहीं दी है लेकिन कार से चलते हुए उनकी वीडियोज देखकर फैंस ने खुद इसका अंदाजा लगाया है।

तृप्ति डिमरी के हाथ लगी प्रभास की स्पिरिट

अदाकारा तृप्ति डिमरी को लेकर बीते दिन ही ये खबर सामने आई है कि उन्होंने प्रभास की फिल्म स्पिरिट साइन कर ली है। मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। एनिमल के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ तृप्ति की ये दूसरी मूवी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं संदीप और तृप्ति साथ में मिलकर फिर से एक बार एनिमल वाला जादू क्रिएट करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article