Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) का आगाज हो चुका है। कुछ देर पहले समिट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंची थीं। इवेंट में सारा अली खान ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। इस बीच अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मोहित चौहान समिट में शामिल हुए। इस दौरान मोहित चौहान ने मंच पर आते ही सभी को नमस्कार किया। इसके बाद सिंगर मोहित ने अपना पसंदीदा गुनगुनाया। मोहित ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सही दिशा में बढ़ रहा है।
भारत को लेकर कही ये बात
टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने कहा, 'इस समय भारत दुनिया का सबसे कूलेस्ट प्लेस है। इंडिया काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि कुछ जगह सुधार की जरूरत है। जैसे कि साफ-सफाई... मैं हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखता हूं। वहां मुझे देखने को मिलता है कि लोग पहाड़ों पर गंदगी फैला देते है। इस बारे में मैंने काफी बार बोला है। कुछ चीजे है जिसपर हमें काम करना है बाकी फिलहाल इंडिया में सबकुछ सही है।'
इस दिग्गज सिंगर को बताया अपना गुरु
ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत करते हुए मोहित ने कहा, 'मैंने संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है। मैं पुराने हिंदी गाने सुनता था खासतौर पर किशोर कुमार के। मैं उनको अपना गुरु मानता हूं। उन्होंने हर टाइप के गाने गाए हैं। मैंने किशोर कुमार के गाने सुनकर ही सिंगिंग सीखी है।' इस समिट में मोहित चौहान ने कहा कि वो पहले एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो सिंगर बन गए। बताते चलें कि मोहित चौहान ने टाइम्स नाउ समिट पर अपने कई हिट गाने गाए, जिसे सभी ने काफी पसंद किया।
