बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput को पागल दिखाने की साजिश में लगा था बॉलीवुड, अपूर्व असरानी ने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 08:18 AM IST

Priyanka Chopra: बॉलीवुड फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोल दी है। फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ भी साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत को एक पागल इंसान की तरह दिखाया जाता था।

Image

Sushant singh Rajput and Priyanka chopra

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे अपूर्व असरानी।
  • सुशांत सिंह राजपूत पर भी अपूर्व ने किया बड़ा खुलासा।
  • सुशांत को पागल दिखाना चाहते थे बॉलीवुड के कुछ लोग।

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर आउटसाइडर और इनसाइडर की बहस छिड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर कड़वी सच्चाई बताई है। एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि किस तरह से बॉलीवुड के एक बुली गैंग उनके खिलाफ हो गई थी और उन्हें इंडस्ट्री से धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड की गंदी पॉलीटिक्स के चलते ही उन्होंने हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद इंडस्ट्री के कई लोग भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा बॉलीवुड पर फूट रहा है। इस बीच अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

‘सुशांत को पागल दिखाया गया’

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपूर्व असरानी ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री ने सुशांत सिंह राजपूत को पागल दिखाने की कोशिश की थी। सभी अवॉर्ड इवेंट में उनके शब्दों को अलग तरह से दिखाया जाता था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, बावजूद इसके फिल्म को एक फ्लॉप की तरह दिखाया गया था। उसे इंडस्ट्री में गाइडलाइन करने की कोशिश की गई थी। सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ पूरा कैंपेन चलाया जा रहा था।

प्रियंका के खिलाफ भी रची साजिश

अपूर्व असरानी ने आगे कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ भी कुछ लोगों ने यही साजिश रची थी, प्रियंका ने एक ही साल में बर्फी और अग्निपथ जैसी हिट फिल्में दीं, फिर भी यह खबर चलाई गई कि कोई हीरो प्रियंका के साथ काम करना नहीं चाहता है।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article