बॉलीवुड

Priyanka Chopra के बाद अब शेखर सुमन ने बताया बॉलीवुड का काला सच, कहा- 'मैं ऐसे 4 लोगों को जानता हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 31, 2023, 10:25 AM IST

Shekhar Suman on Bollywood: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड पर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद एक के बाद एक कई सितारे बॉलीवुड की काली सच्चाई दुनिया के सामने ला रहे हैं। अब एक्टर शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है।

Image

Shekhar Suman talks about dirty politics in bollywood

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा के बाद कई सितारों ने साधा बॉलीवुड पर निशाना।
  • शेखर सुमन ने इंडस्ट्री की काली सच्चाई सामने रखी है।
  • शेखर सुमन के बयान के साथ सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।

Shekhar Suman on Bollywood: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड पर एक बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रही गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई कड़वे खुलासे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका के इस बयान के बाद हैरान हैं तो कई बॉलीवुड की बुली गैंग को निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच अब एक्टर शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। प्रियंका की तरह ही शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड की ऐसी गैंग का पर्दा फाश किया है, जो कुछ लोगों को टारगेट करते हैं और उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश में जुट जाते हैं। शेखर सुमन ने भी इन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि मैं ऐसे 4 लोगों को जानता हूं जिनकी वजह से मुझे कई प्रोजेस्ट से बाहर कर दिया गया।

'ये लोग सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं'

शेखर सुमन ने एक ट्वीट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि ऐसे कुछ लोग इंडस्ट्री में हैं जिन्होंने मेरे, और मेरे बेटी अध्ययन सुमन के खिलाफ खिलाफ गैंगअप किया है। एक्टर ने लिखा, 'मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट से हटाने के लिए गैंगअप किया।मुझे यह पक्का पता है। इन 'गैंगस्टर्स' का बहुत दबदबा है, ये लोग एक रैटल स्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच तो यह है कि ऐसे लोग हमारे रास्ते में कंकड़ बिछा सकते हैं लेकिन हमें रोक नहीं सकते।'

अमाल मलिक ने भी किया खुलासा

शेखर सुमन से पहले म्यूजिक कम्पोजर अमाल मलिक ने भी बॉलीवुड की सच्चाई बताते हुए कहा था कि वैसे यह कुछ ऐसा है जिसका वह रोजाना सामना करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब फैन्स पूछते हैं कि मैं बॉलीवुड की ज्यादा फिल्में क्यों नहीं करता? अब आप जानते हैं इसका कारण। बॉलीवुड में कपट, लूटपाट और पावरप्ले की सच्चाई को अभी और सामने लाने की जरूरत है। देखिए उन्होंने इस बेहतरीन महिला के साथ क्या करने की कोशिश की थी।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article