बॉलीवुड

एक्टर नहीं ये बनना चाहते थे Sunny Deol, धर्मेंद्र के एक फैसले ने बदल दी पूरी कहानी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2026, 02:40 PM IST

Sunny Deol on Bollywood Career: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने अभी हाल ही में एक शो के दौरान बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने क्या खुलास किया है।

Image

सनी देओल ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

Sunny Deol on Bollywood Career: बॉलीवुड के जाने-माने सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बने हुए है। सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इन सब के बीच सनी देओल का एक बयान सामने आया है। इस दौरान सनी देओल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि सनी देओल ने क्या खुलासा किया है।

सनी देओल ने किया ये खुलासा

एक्टर सनी देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सनी देओल का बयान है जिसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलासा किया है। सनी देओल ने कौन बनेगा करोड़पति शो में आकर बताया कि कभी वो प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे। बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा, 'सनी जी, हमने सुना है कि आप एक रेसिंग ड्राइवर होना चाहते थे? फॉर्मूला 1 वगैरह...' सनी देओल ने जवाब देते हुए कहा कि 'हां, ड्राइविंग का तो बहुत शौक था। जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसा करना चाहें, चाहे खेल हो या कुछ और उस समय प्रोटेक्शन की वजह से इजाजत नहीं मिलती थी। तो बीच में ही रह गया।' सनी देओल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं सितारे

सनी देओल इस बयान के साथ-साथ फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल अहम रोल में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article