बॉलीवुड

'बॉर्डर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल की लगी लॉटरी, निखिल नागेश भट्ट की एक्शन मूवी में आएंगे नजर

Sunny Deol's Next With Nikhil Nagesh Bhatt: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को सनी देओल एन्जॉय कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी पाजी के हाथ 'किल' डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट की नई एक्शन मूवी लग गई है।

Image

Pic Credit: Instagram

Sunny Deol's Next With Nikhil Nagesh Bhatt: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म इंडस्ट्री में लगभग चार दशक से ज्यादा का समय बिता चुके हैं। खास बात यह है कि वो आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में देखा जा रहा है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस अपर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब सनी देओल के साथ एक बड़ी फिल्म लगी है। जी हां, 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhatt) ने सनी देओल के साथ एक एक्शन मूवी बनाने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: बचपन से ही एक्टर बनने का मन बना बैठे थे विक्रांत मैसी, संजय दत्त से जुड़ा है खास कनेक्शन)

'किल' डायरेक्टर की नेक्स्ट में नजर आएंगे सनी देओल

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल अब निखिल नागेश भट्ट की एक जबरदस्त हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट 'किल' की क्रिटिकल और कमर्शियल सफलता के बाद निखिल नागेश भट्ट की पहली बड़ी एक्शन मूवी होगी। इस खबर के सामने आते ही सनी देओल अपने फैन्स के बीच एक बार फिर चर्चा में हैं। पोर्टल के मुताबिक सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट इस मूवी की शूटिंग 2026 के दूसरे हाफ से शुरू कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर आएंगे विजय सेतुपति, नितेश तिवारी ने किया कमाल?)

बताया जा रहा है कि निखिल नागेश भट्ट की इस मूवी में सनी देओल को अब तक ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। 'किल' के डायरेक्शन के बाद निखिल की यह एक बड़ी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वो करने वाले हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' की बात करें तो सनी देओल के साथ इस मूवी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article