Ramayana Movie: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने आखिरी समय पर इसे टाल दिया। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के पहले पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट 1' की कहानी किस अहम मोड़ पर खत्म होगी। इस अपडेट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पत्नी की पसली तोड़ दी...' स्टैंड-अप कॉमेडियन Raunaq Rajani ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप)
नितेश तिवारी ने कही ये बात
हाल ही में फिल्म रामायण की पूरी टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में पहुंची थी। यहां फिल्म का प्रमोशन शुरू किया गया और कास्ट और मेकर्स ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला क्यों लिया गया। नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण एक सीधी और लगातार आगे बढ़ने वाली कहानी है। पहले भाग का अंत ऐसे मोड़ पर होगा, जिसे देखकर दर्शक तुरंत दूसरा भाग देखने का इंतजार करेंगे। उनके मुताबिक, इतनी बड़ी कहानी को एक ही फिल्म में पूरी तरह दिखाना संभव नहीं था। इसलिए इसे दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके रिश्ते और इमोशन्स हैं। मेकर्स ने इन्हीं इमोशन्स को आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल्स के साथ पेश करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि लोग रामायण की कहानी पहले भी देख और सुन चुके हैं, लेकिन इस बार इसे बिल्कुल नए अंदाज के साथ दिखाया जाएगा। कॉमिक-कॉन के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी दुनिया भर में रिलीज होने वाला था, लेकिन आखिरी समय पर इसे टाल दिया गया। निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ बड़ी साझेदारी हुई है। इसी वजह से ट्रेलर अब बाद में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
