बॉलीवुड

बॉर्डर 3 पर लग गई मुहर? मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Border 3 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बॉर्डर 2 ने ऐसा धमाका किया है कि लोग दंग रह गए हैं। इस बीच फिल्म बॉर्डर 3 के बारे में लोग बात करने लगे हैं। इस बारे में इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

pic credit- border 2 film

Border 3 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बॉर्डर 2 ने ऐसा धमाका किया है कि लोग दंग रह गए हैं। फिल्म ने चंद दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर मोटी कमाई की है। फिल्म ने धुरंधर और छावा का रिकॉर्ड का तोड़ दिया है। इस बीच फिल्म बॉर्डर 3 के बारे में लोग बात करने लगे हैं। इस बारे में इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉर्डर 3 पर आया अपडेट

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। यह 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक थी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। रिलीज के बाद फिल्म ने दर्शकों से जबरदस्त प्यार पाया और अब तक दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी, मजबूत एक्टिंग और देशभक्ति से भरे सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया था। 'बॉर्डर 2' 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है।अब फिल्म की सफलता के बीच प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने 'बॉर्डर 3' को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, 'बॉर्डर 3 जरूर बनेगी। यह इतना बड़ा फ्रैंचाइजी है। अनुराग ने इसे 30 साल बाद फिर से खड़ा करने में इतनी मेहनत की है। जब इतना प्यार मिल रहा है, तो हम इसे आगे जरूर बढ़ाएंगे।'

भूषण कुमार और अनुराग सिंह ने मिलाया हाथ

'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता के ठीक बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार और फिल्ममेकर अनुराग सिंह ने मिलकर एक खास जॉइंट वेंचर शुरू किया है, जिसमें कई बड़ी स्केल की फिल्में बनाई जाएंगी। बता दें कि अनुराग सिंह इन फिल्मों को डायरेक्ट करेंगे और सभी फिल्में टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनेंगी। 'बॉर्डर 2' की सफलता से दोनों को इतना भरोसा मिला है कि अब वे बड़े स्केल के लिए मजबूत कहानियों पर फोकस करेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article