Sunil Lahri on AdiPurush Teaser: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर (Adipurush Teaser) रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह अहम रोल में हैं। फिल्म में सभी किरदारों के लुक की काफी आलोचना हो रही है। टीजर की रिलीज के बाद से ही फैंस रामानंद सागर के रामायण सीरियल से इसकी तुलना कर रहे हैं। अब रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुनील लहरी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'नवरात्रि के मौके पर मेरी मुलाकात अरुण गोविल जी और दीपिका चिखलिया से एक इवेंट में हुई। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उन्हें मीडिया से लगातार फोन आ रहे हैं। सभी लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि हमें आदिपुरुष फिल्म का टीजर कैसा लगा। हमने तब टीजर नहीं देखा था लेकिन, अब देख लिया है। टीजर देखने के बाद मेरा मानना है कि रामायण और राम के लुक पर किसी का भी कॉपीराइट नहीं है। हमारे पास भगवान राम की कोई फोटो नहीं है। इस कारण उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
न खेलें इमोशन के साथ
सुनील अपने बयान में आगे कहते हैं, 'मुझे लगता है कि टीजर के आधार पर फिल्म के प्रति कोई जजमेंट बनाना ठीक नहीं है। मेकर्स की अपनी एक राय होती है। राम और रावण को लेकर भी राइट की भी अपनी-अपनी धारणाएं हैं। हमें यहां ये ध्यान रखना होगा कि मेकर्स दूसरे की कॉपी न करें। रामायण के तौर पर हमारे पास पहले ही गाथा है। मेकर्स ये भी ध्यान रखें कि किसी की आस्था को बिल्कुल भी ठेस न पहुंचे। अगर किरदारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ होता है तो ये अच्छा नहीं होगा। रामायण से लोग बहुत कुछ सीखते हैं। ऐसे में उनके इमोशन के साथ नहीं खेलना चाहिए।'
फिल्म के लीड एक्टर प्रभास की तारीफ करते हुए सुनील ने कहा, 'प्रभास का काम मैंने पहले देखा है। उनका फेस बड़ा न्यूट्रल है। हालांकि, मुझे लगता है कि प्रभु श्री राम के किरदार में अजय देवगन और लक्ष्मण के किरदार में ऋतिक रोशन अच्छे लगते। वहीं, रावण के रोल में सोनू सूद एकदम फिट बैठते।
