बॉलीवुड

सलमान खान की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बचाव में उतरे Suniel Shetty, बोले 'उनकी ना चलने वाली फिल्म भी 200 करोड़...'

Suniel Shetty on Salman Khan’s Box office Performance: बीते 2 से 3 सालों में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम ही रही हैं। सलमान खान के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि उनकी ना चलने वाली फिल्में भी 200 करोड़ रुपये कमा जाती हैं।

Image

Suniel Shetty on Salman Khan’s Box office Performance

Suniel Shetty on Salman Khan’s Box office Performance: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' की परफॉर्मेंस फिकी रही। 'सिकंदर' से पहले भी सलमान खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में सफल नहीं रही थीं। सलमान खान के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस का सपोर्ट करते हुए सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने कहा कि उनकी फ्लॉप फिल्में भी 200 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।

सलमान खान की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने सलमान खान के बचाव में कहा, 'उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ की फिल्म की बात करते हैं जबकी आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं सुपरहिट है।' उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आप फिल्मों के चुनाव करने में गलती कर बैठते हैं।' सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि जब सलमान खान को अच्छा सब्जेक्ट मिलेगा तो बॉक्स ऑफिस पर अलग ही जादू देखने को मिलेगा।

'हेरा फेरी' एक्टर ने बताया, 'उनकी ना चलने वाली फिल्म 200 करोड़ रुपये कमाती है। इस साल की सभी फिल्म के नंबर्स देख लेना, आप देखेंगे कि वे सभी सलमान खान की फिल्मों से नीचे ही रहेंगी।' सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'टाइगर 3' ने 464 करोड़ रुपये दुनिया भर में कमाए थे और 'किसी का भाई किसी की जान' ने 184.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'किक 2' में देखा जाएगा। इस फिल्म का इंतजार सभी फैन्स को बड़ी बेताबी के साथ है। इसके अलावा सलमान खान आने वाले दिनों में अपूर्व लाखिया की मूवी में भी नजर आ सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article