Sonakshi Sinha's 'Nikita Roy' Get New Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) 30 मई के दिन रिलीज होने वाली थी। फैन्स भी इस मूवी को देखने के लिए बेताब थे। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' तय समय पर रिलीज नहीं होगी। इस मूवी को अब मेकर्स ने जून में रिलीज करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इस मूवी की नई रिलीज क्या होगी?
जानिए सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' की अब नई रिलीज डेट 27 जून 2025 है, जिसे आप बड़े परदे पर देख पाएंगे!' इस मूवी को सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। अब फैन्स इस मूवी को 27 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में देख पाएंगे।
'निकिता रॉय' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज में हुई देरी का कारण बताया है। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इस मूवी में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नैयर सहित कई एक्टर्स को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। फिल्म का सह-निर्माण आनंद मेहता, प्रकाश नंद बिजलानी, शक्ति भटनागर, मेहनाज़ शेख और प्रेम राज जोशी ने भी किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आने वाले दिनों में फिल्म 'जटाधरा' में देखा जाएगा। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा साउथ एक्टर सुधीर बाबू के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।
