Sitaare Zameen Per: आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी शामिल हुई। गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौरी पैप्स को देखकर फेस छुपाते हुए नजर आ रही हैं।
आमिर खान अपनी फिल्म को सुपरहिट साबित करने के लिए जमकर कमर कस रहे हैं। रिलीज से ठीक एक दिन पहले टीम ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान आमिर खान और उनके परिवार के लोग 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि गौरी स्प्रैट किसी महिला के साथ बातचीत में बिजी हैं, लेकिन जैसे ही वो कैमरे को देखती हैं तो दूर चली जाती है। एक पल में वह क्लिक होने से बचने के लिए अपना चेहरा भी ढकती हुई दिखाई दे रही थी।
आमिर की बहन संग नजर आई गौरी
फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग में गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की बहन निखत भी नजर आई। इस दौरान दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से मिलवाया
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर खुलासा किया था कि वो गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। वे 16 साल तक साथ रहे और उनके दो बच्चे हुए- जुनैद और आइरा। 2002 में अलग होने के बाद, उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की। 2011 में दोनों ने अपने बेटे आजाद राव खान का स्वागत किया और अलग होने से पहले 15 साल तक अपनी शादी को जारी रखा।
