बॉलीवुड

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री, फिल्म में निभाएंगे ये रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 17, 2023, 05:23 PM IST

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अर्जुन कपूर के बाद हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री। फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल निभाएंगे। एक्टर की एंट्री से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Image

Tiger Shroff (credit Pic: Instagram)

Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन सुर्खियों में है। फिल्म में लगातार किसी न किसी स्टार की एंट्री हो रही है। अर्जुन कपूर के बाद फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है। एक्टर फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। टाइगर की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं फिल्म में एक्टर का रोल क्या होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में टाइगर की एंट्री क्लाइमेक्स सीन में होगी। फिल्म के क्लाइमेक्स में रणवीर और अक्षय के साथ टाइगर भी नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर पति- पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार रोहित की कॉप यूनिवर्स में लेडी ऑफिसर की एंट्री होगी। दीपिका के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। अर्जुन फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करेंगे।

सिंघम अगेन में हुई टाइगर की एंट्री

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में टाइगर की एंट्री सबसे आखिरी हिस्स में होगी। टाइगर अपने रोल को निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सिंघम अगेन काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मुहूर्त रखा था। पूजा मुहूर्त में अजय, रणवीर और रोहित शेट्टी नजर आए थे। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा मुहूर्त की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article