बॉलीवुड

Sikander Trailer Fans Reaction: एआर मुरुगादॉस और सलमान खान की जुगलबंदी पर फिदा हुए फैंस, एक शब्द में बताया 'ब्लॉकबस्टर'

Sikander Trailer Fans Reaction: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया है। ऐसे में ट्रेलर देखने के बाद लोगों का कैसा क्या रिएक्शन है वो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आ रहे हैं। कई लोगों रिलीज से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया।

Image

Sikander Trailer Fans Reaction

Sikander Trailer Fans Reaction: बॉलीवुड से लेकर साउथ की जमीन पर अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की जमकर चर्चा हो रही है। फिल्म अगले हफ्ते ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और इससे पहले मेकर्स ने आखिरकार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही वो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। फिल्म में सलमान खान एक्शन के साथ-साथ रश्मिका मंदाना संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में ट्रेलर देखने के बाद फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने सिकंदर का ट्रेलर काफी पसंद आया है। यहाँ पढ़िए फैंस के रिएक्शन।

फिल्म 'सिकंदर' (Sikander) में देखने को मिला कि सलमान खान (Salman Khan) बुरे लोगों को जमकर मारते है और जरूरतमंदों की मदत करने के लिए भी आगे रहते हैं। वहीं सिकंदर की लवर और पत्नी के रूप में रश्मिका मंदाना दिखाई दी। दोनों के बीच जमकर रोमांस और अंडरस्टैंडिंग भी है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली। फिल्म का धांसू ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने 'सिकंदर' को रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर बता डाला।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा कि 'ट्रेलर का हर हिस्सा बहुत पसंद आया, इमोशन, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांच का फुल पैकेज, मेगास्टार सलमान खान और डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) की ओर से सिनेमा लवर्स के के लिए एक परफेक्ट ईद गिफ्ट।' वहीं दूसरे यूजर ने तारीफ़ों के पुल बांधते हुए लिखा कि 'सलमान इस ईद पर फिर से जोश भरने को तैयार हैं।' कई सारे यूजर का रिएक्शन देखते हुए ये बात तो साबित हो गई है की फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल तो जीत लिया है। बता दें फिल्म 30 मार्च को बड़े परदे पर दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article