सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कपल फरवरी महीने में शादी करने वाले हैं। इस शादी में कपल के क्लोज फ्रेंड और परिवार शामिल होने वाले हैं। कपल की शादी की खबरों के बीच एक अजीबो-गरीब न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा के बीच वरुण धवन की वजह से जमकर झगड़ा हुआ है। सिद्धार्थ कियारा से काफी नाराज है।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वरुण और कियारा एक मैगजीन शूट के दौरान काफी क्लोज आ गए, जिसकी वजह से सिद्धार्थ काफी नाराज है।
वरुण ने बिना डायरेक्टर के परमिशन के कियारा आडवाणी को किस कर लिया। इस फोटोशूट की वजह से दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
क्या टूट गया सिद्धार्थ -कियारा का रिश्ता
आपको बता दें कि ये एक बेसलेस न्यूज है। सिद्धार्थ और कियारा एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों एक- दूसरे की काम की भी बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। ये एक पुराना वीडियो है जिसमें वरुण और कियारा साथ में नजर आ रहे हैं। इन दिनों सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई है। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शेरशाह कपल फरवरी के महीने में शादी कर सकता है। दोनों की शादी की डेट में भी निकल चुकी है। करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण 7 में दोनों की शादी का हिंट दिया था।
कियारा और सिद्धार्थ लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों हर पार्टी में साथ नजर आते हैं। कपल ने भले ही पब्लिक में इस बात को स्वीकार नहीं किया। दोनों की जोड़ी ने शेरशाह फिल्म में साथ काम किया था। सिद्धार्थ और कियारा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है।
