Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। आज से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कियारा आडवाणी को आज सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगेगी। कपल ने सूर्यगढ़ पैलेस में मेहमानों के लिए खास तैयारियां की है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर लोक गायकों और नर्तकियों ने मेहमानों का स्वागत किया है। आपको बताते दें कि पहले खबरें आ रही थी कि सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
आज से शादी की रस्म शुरू हो चुकी हैं। शादी पंजाबी और सिंधी दोनों रीति- रिवाज से होगी। 6 फरवरी को हल्दी और संगीत है। कपल दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन रखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा मुंबई के दोस्तों के लिए 12 फरवरी को शादी की रिसेप्शन रखेंगे।
बाराती पहुंच चुके हैं जैसलमेर
सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहीद कपूर, मीरा राजपूत और अंकित तिवारी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। शादी में सुपरस्टार सलमान खान के आने की भी संभावना है। मेहमानों के लिए कपल ने सूर्यगढ़ पैलेस में कार्निवल लगाया है। इस कार्निवाल में मेहमानों के लिए खास इंतजाम किया गया। मेहमानों के लिए हस्तशिल्प, लेहरिया दुपट्टा, चूड़िया और साड़ी का स्टाल लगा है। पूरे दिन मेहमानों के लिए लोक गायकों और डांसर्स की व्यवस्था की गई है।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। सिद्धार्थ और कियारा ने शेरशाह में साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। सिद्धार्थ और कियारा पिछले 2 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
