बॉलीवुड

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: धमाकेदार संगीत के बाद आज Sid-Kiara को चढ़ेगी हल्दी, दुल्हन की तरह सजा सूर्यगढ़ पैलेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2023, 08:56 AM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के शादी के समारोह की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन संगीत के फंक्शन आयोजित किया गया है। जिसके साथ ही आज कपल को हल्दी चढ़ने वाली है। वहीं कल 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा शादी करने वाले हैं।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • कल 7 फरवरी को शादी रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा।
  • बीते दिन संगीत समारोह का आयोजन किया गया है।
  • आज सिद्धार्थ और कियारा को हल्दी चढ़ने वाली है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बी-टाउन के फेमस कपल Sid-Kiara कल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी करेंगे। पहले खबर सामने आई थी कि दोनों की शादी 6 फरवरी यानी आज होने वाली है, हालांकि अब इस खबर की पुष्टि की जा चुकी है की दोनों कल शादी रचाएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की की प्री-वेडिंग सेरेमनी 5 फरवरी से ही शुरू हो गई हैं। बीते दिन दोनों की शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो गई हैं। इस बीच सूर्यगढ़ होटल में मेहमानों और कपल की सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा जा रहा है। बीते दिन सिद्धार्थ और कियारा का संगीत आयोजित किया गया है। जिसमें कपल ने मेहमानों और परिवारों वालों संग जमकर ठुमके लगाए हैं। अब आज दोनों के हल्दी का समारोह होने वाला है।

आज चढ़ेगी सिद्धार्थ और कियारा की हल्दी

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शादी के समारोह की शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है, अब आज कपल को हल्दी चढ़ने वाली है। दोनों की शादी हिन्दू रीति-रिवाजों के तहत की जा रही है और हिन्दू परंपराओं में शादी में हल्दी का काफी महत्व है। इसे दुल्हा-दुल्हन को लगाना काफी शुभ माना जाता रहा है। आज सिद्धार्थ और कियारा भी हल्दी के पीले रंग में रंग जाएंगे। बाकी बॉलीवुड कपल की तरह ही सिड और कियारा के वेडिंग फोटोज भी शादी के बाद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा सकते हैं।

नो-फोन पॉलिसी का होगा इस्तेमाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और किया आडवाणी कल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं, दोनों की शादी से पहले पैलेस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शादी में मेहमानों और स्टार के लिए नो-फोन पॉलिसी अपनाई जा रही है।

जिसमें पैलेस के अंदर किसी भी व्यक्ति को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। इससे पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में भी इसी पॉलिसी का इस्तेमाल किया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article