बॉलीवुड

Sidharth- Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ- कियारा की शादी में शामिल होंगे सलमान खान, सामने आई गेस्ट की लिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2023, 01:40 PM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। कपल की शादी में सलमान खान से लेकर रामचरण तक शामिल होंगे।

Image

sidharth kiara and salman (credit pic: instagram)

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। कपल की शादी से फैंस से लेकर सेलेब्स तक बेहद खुश हैं। कंगना रनौत ने खुशी जाहिर करते हुए बॉलीवुड के लव बर्ड्स के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था। सिद्धार्थ और कियारा पंजाबी बिग फैट वेडिंग करने वाले हैं। कपल राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सूर्यगढ़ पैलेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। कई मेहमान वेन्यू पर धीरे- धीरे पहुंच रहे हैं।

कियारा भी अपने परिवार के साथ राजस्थान के लिए निकल चुकी हैं। कियारा और सिद्धार्थ की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान से लेकर साउथ सुपरस्टार राम चरण शामिल होंगे। कपल की शादी में शाहिद कपूर, मीरा कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे शामिल होंगे।

शादी में शामिल होंगे सलमान खान

दरअसल कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी। तब एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर कियारा आडवाणी रखा था। कियारा अपने पेरेंट्स और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे। 5 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। 6 फरवरी को शादी और 7 फरवरी को रिसेप्शन होगा। कियारा और सिद्धार्थ पिछले 2 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने साथ में फिल्म शेरशाह में काम किया था। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article