बॉलीवुड

Sidharth Malhotra के बड़े भाई हर्षद को एयरपोर्ट पर देख कन्फ्यूज हुए फैंस, कहा- 'ये तो सिड है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2023, 08:34 AM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कल 7 फरवरी को शादी करने वाले हैं। इससे पहले मेहमानों के साथ ही परिवार वाले भी शादी के लिए जैसलमेर पहुंच गए हैं। इस बीच सिद्धार्थ के भाई हर्षद को देखकर फैंस का सिर चकरा गया है।

Image

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 फरवरी को होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी।
  • सिद्धार्थ के भाई को देख कंफ्यूज हुए फैंस।
  • सभी मेहमान शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच गए हैं।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) कल 7 फरवरी को शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए मेहमानों ने एंट्री मारना शुरू कर दिया है। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा और सिड सात फेरे लेंगे। शादी से पहले अंबानी परिवार से लेकर कपूर परिवार तक जैसलमेर पहुंच गया है। इस बीच सिद्धार्थ और कियारा के परिवार वाले भी शादी के वेन्यू पर पहुंच गए हैं। दोनों के शादी समारोह भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन बी टाउन के फेमस कपल सिद्धार्थ और कियारा कथित तौर पर बीते डेढ़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद अब आखिरकार दोनों एक दूसरे से शादी रचाने वाले हैं।

इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा के भाई हर्षद मल्होत्रा भी उनकी शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच गए हैं। सिद्धार्थ के भाई को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस चकरा गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वह हू ब हू सिद्धार्थ की तरह ही लगते हैं।

बड़े भाई को देख कन्फ्यूज हुए यूजर्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बड़े भाई हर्षद को जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखा गया है। हर्षद को पहली नजर में देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है। यूजर्स भी चकमा खा गए है। जैसलमेर एयरपोर्ट से हर्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हर्षद हूबहू अपने भाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह ही दिख रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पहली झलक में तो ऐसा ही लग रहा है कि माने सिद्धार्थ ही है। यकीनन 46 साल की उम्र में सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ ऐसे ही नजर आने वाले हैं। वहीं एक यूजर ने दोनों को जुड़वा भाई बताया है।

कल होगी सिद्धार्थ-कियारा शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और किया आडवाणी कल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं, दोनों की शादी से पहले पैलेस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शादी में मेहमानों और स्टार के लिए नो-फोन पॉलिसी अपनाई जा रही है, जिसमें पैलेस के अंदर किसी भी व्यक्ति को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article