Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। बीते हफ्ते राशन टास्क में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की एक लाइफलाइन जा चुकी है, जिस वजह से अरिश्फा गुस्से में हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने पूरे घर ने मिलकर अरिश्फा के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। अरिश्फा को कान की कच्ची होने का टैग मिला था और सलमान ने भी उन्हें अपनी ये आदत ठीक करने के लिए कहा। अब इस हफ्ते अरिश्फा घरवालों की जीना दुश्वार करती हुई दिखाई देंगी, जिसकी एक झलक प्रोमो में देखने के लिए मिल गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: सलमान के सामने घरवालों के निशाने पर आईं अरिश्फा, उदिति-मैरी और अमन में कौन हुआ बेघर?
कनिका-माही और गुल्लू के पीछे पड़ीं अरिश्फा खान
बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा का गुस्सा फूटता हुआ दिख रहा है और उसका नुकसान कनिका मान और माही विज को उठाना पड़ रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरिश्फा गुस्से में कुछ घरवालों का बेड गिला कर देती हैं और फिर कैमरे के आगे आकर बोलती हैं, 'बदला हुआ पूरा। अब बहुत मजा आएगा। जो मेरी लाइफ छीनेगा। उसके साथ यही होगा।' अरिश्फा की ये हरकत सबसे पहले कनिका देखती हैं और फिर वह बाहर गार्डन एरिया में आकर चिल्लाती हैं, 'बिस्तर गिला करने की बदतमीजी किसने की है?' कनिका के इस सवाल पर अरिश्फा टशन में हाथ उठाती हैं। कनिका माही को बताती हैं, 'आपका, मेरा और गुल्लू का पूरा बिस्तर गिला किया हुआ है।' इसके बाद फिर दोनों की बहस होने लग जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं तो सिर्फ होस्ट थी'- गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद Rakhi Sawant ने दिया पहला रिएक्शन, देखें वीडियो
