बॉलीवुड

Sidharth- Kiara के हल्दी फंक्शन का पहला वीडियो आया सामने, फैंस बोले- रॉयल वेडिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2023, 08:54 PM IST

Sidharth- Kiara Haldi function Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हल्दी फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया दिखाया गया है।

Sidharth- Kiara Haldi function Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की शादी के लिए सेलेब्स जैसलमेर पहुंच रहे हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ और कियारा की रॉयल वेडिंग होने वाली हैं। फैंस दोनों के लिए बेहद खुश है। कपल की शादी पंजाबी और सिंधी रिवाज से शादी करेंगे। ये एक पंजाबी बिग फैट वेडिंग होने वाली है। कपल ने शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास तैयारियां की है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में राजस्थानी लोक गायकों और डांसर्स को बुलाया गया है। सिद्धार्थ और कियारा की कल हल्दी सेरेमनी है। सूर्यगढ़ पैलेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये कपल के हेल्दी फंक्शन का वीडियो है। आपको बता दें कि ये सूर्यगढ़ पैलेस का पुराना वीडियो है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वायरल वीडियो में कुछ महिला कलाकार घुमर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। पूरे पैलेस को गेंदे के फूल से सजाया गया है।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में कई बॉलीवुड सितारें शामिल होने वाला है। इस शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कपल पिछले 2 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article