बॉलीवुड

Param Sundari: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जान्हवी कपूर संग खत्म किया केरला शेड्यूल, फोटो शेयर दी जानकारी

Sidharth-Janhvi's Param Sundari: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की आने वाले वाली फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म का केरला शेड्यूल पूरा हो गया है।

Image

Sidharth-Janhvi's Param Sundari

Sidharth-Janhvi's Param Sundari: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कई महीनों से अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) की शूटिंग में व्यस्त थे। सिद्धार्थ-जान्हवी स्टारर का शूट केरला में किया जा रहा था। 18 फरवरी के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'परम सुंदरी' की कास्ट और क्रू के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। फोटो करने के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह भी बताया कि वो 'परम सुंदरी' के केरला शेड्यूल को पूरा कर चुके हैं।

'परम सुंदरी' का केरला शेड्यूल हुआ पूरा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'परम सुंदरी' की कास्ट एंड क्रू के साथ पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'परम सुंदरी का बेहतरीन केरला शेड्यूल पूरा गया है। बहुत सारी यादें, अमेजिंग एनर्जी और शानदार व्यूज देखने को मिला।' इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के मेकर्स को भी टैग किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को इस जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं।

Sidharth Malhotra Post

Sidharth Malhotra Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की इस मूवी को दिनेश विजन के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह मूवी 25 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी का निर्देशन तुषार जलोटा किया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही है जबकि ऑडियंस की ओर से इसे अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में थीं। वैसे आप सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article