Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor Param Sundari Teaser Leak: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'परम सुंदरी' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म इसी साल 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा पंजाबी मुंडे के किरदार में दिखाई देंगे तो वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) साउथ इंडियन लड़की के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग स्तर पर है। जल्द ही इसका टीजर भी सोशल मीडिया पर दस्तक देने वाला है। लेकिन अपनी ऑफिशियल रिलीज से पहले ही 'परम सुंदरी' (Param Sundari) का टीजर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर 'परम सुंदरी' (Param Sundari) का लीक टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। टीजर के शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दिये। उनकी स्वैग वाली एंट्री ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर की खूबसूरती भी टीजर में देखने लायक रही। 'परम सुंदरी' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक रही। उनकी केमिस्ट्री देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि मैडॉक फिल्म ने 'भूल चुक माफ' की स्क्रीनिंग के साथ ही 'परम सुंदरी' (Param Sundari) के टीजर को थिएटर में दिखाने का फैसला किया था। बड़े पर्दे पर टीजर के आते ही सीटियां बजनी शुरू हो गईं, जिसे देख कहा जा सकता है कि लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "टीजर के म्यूजिक और विजुअल ने इसे शानदार बना दिया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शॉट बेहद जबरदस्त हैं।"
