बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर को ट्रोलर्स ने कहा था 'प्लास्टिक', एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए कहा-"किसे परवाह है..."

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस समय अपने कान्स लुक को लेकर चर्चा बटोर रही है। एक्ट्रेस ने कम समय में ही बड़ी पहचान बना ली है। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ट्रोलर्स को करारा जवाब दे रही हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला।

Image

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंन भी काफी ज्यादा तगड़ी है। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जान्हवी बॉलीवुड सिनेमा के साथ-साथ साउथ जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 78वें कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल डेब्यू किया है।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अक्सर प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने प्लास्टिक का भी टैग दे दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस उन्हें प्लास्टिक बोलने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे रही हैं। वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर अपने हेयर और मेकअप टीम से घिरी हुई है, जबकि वे उनके लुक पर काम कर रहे थे।

वे कहेंगे कि यह प्लास्टिक है

वीडियो में एक्ट्रेस ने कैमरे की ओर देखा और कहा, "मैं मेस्मेरिसिंग दिख रही हूं। मैं ब्रेथटेकिंग दिख रही हूं। मैं खाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती"। उन्होंने कहा, "वे कहेंगे कि यह प्लास्टिक है, लेकिन किसे परवाह है?" जिससे उनकी पूरी टीम हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।

फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

इस समय जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और शिखर पहारिया के साथ कान्स में हैं। 21 मई को उनकी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी उनके साथ थे। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों से 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article