बॉलीवुड

'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Siddharth Anand Blast on Zakir Khan: 'धुरंधर' मूवी पर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) का कमेंट वायरल होने के बाद अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने उन्हें एक्स अकाउंट पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

जाकिर खान के कमेंट पर भड़के सिद्धार्थ आनंद (Pic Credit: Instagram)

Siddharth Anand Blast on Zakir Khan: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। 'धुरंधर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान के मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने भी धुरंधर को लेकर एक कमेंट किया। 'धुरंधर' को लेकर कमेंट करते हुए जाकिर खान ने कहा कि फिल्म में भले ही बम ल्यारी में फूटे हैं लेकिन धुआ उड़ा बांद्रा-जुहू में है। कई सेलेब्स को जाकिर खान का यह कमेंट खास पसंद नहीं आया। ऐसे में अब इंडस्ट्री के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने जाकिर खान के इस कमेंट पर पलटवार किया है।

जाकिर खान को सिद्धार्थ आनंद ने किया करारा जवाब!

सिद्धार्थ आनंद ने बिना किसी का नाम लिए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पिछले 50 सालों से जुहू-बांद्रा के लोगों ने ही सभी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर्स दी हैं। अगर आप उनके योगदान को काम आंकते हैं तो यह किसी बड़े बेवकूफ का ही काम हो सकता है।' कई लोगों ने सिद्धार्थ आनंद के इस ट्वीट को जाकिर खान पर पलटवार की तरह लिया है। (इसे भी पढ़ें: Shakti Shalini: दोहरी भूमिका निभाती दिखेंगी Aneet Padda !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग)

जाकिर खान ने कहा था, 'कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानियां डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें 'मेरी पसंदीदा फिल्म', मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जल्दी तो है।' अमीषा पटेल ने भी इस कमेंट के बाद जाकिर खान को काफी कुछ सुनाया था। अमीषा ने यहां तक कह दिया था कि नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: Sushant Singh Rajput की AI फोटो हुई वायरल, तो बहन ने कहा, 'कोई भी मेरे भाई जैसा भगवान राम...')

'धुरंधर 2' का है जलवा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। दनिया भर में यह मूवी 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article