बॉलीवुड

Shakti Shalini: दोहरी भूमिका निभाती दिखेंगी Aneet Padda !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Aneet Padda in Shakti Shalini: 'सैयारा' की सफलता के बाद निर्माताओं ने अनीत पड्डा (Aneet Padda) को हॉरर कॉमेडी मूवी 'शक्ति शालिनी' के फाइनल किया है। इस मूवी ने अनीत पड्डा का डबल रोल होगा।

Image

'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा का होगा डबल रोल (Pic Credit: Instagram)

Aneet Padda in Shakti Shalini: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' से अनीत पड्डा को दर्शकों के बीच नई पहचान मिल चुकी हैं। अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बनाने के बाद निर्माताओं ने अनीत पड्डा को एक हॉरर कॉमेडी मूवी 'शक्ति शालिनी' ऑफर की है। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) को लेकर जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अनीत पड्डा (Aneet Padda) को मेकर्स इस मूवी में दोहरी भूमिका में दर्शकों के बीच पेश करने जा रहे हैं। दर्शक भी अनीत पड्डा को डबल रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा का होगा डबल रोल

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'शक्ति शालिनी' मूवी में अनीत पड्डा को दो पावरफुल भूमिकाओं में देखा जाएगा। इस मूवी में अनीत पड्डा को हीरोइन और विलेन के किरदार में देखा जाएगा। बंगाली लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित यह मवी अच्छे और बुराई के बीच के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: Sushant Singh Rajput की AI फोटो हुई वायरल, तो बहन ने कहा, 'कोई भी मेरे भाई जैसा भगवान राम...')

Aneet Padda

शक्ति-शालिनी

हालांकि 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा का डबल रोल होगा, इस बारे में मेकर्स ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इस मूवी की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसी महिला प्रेत के बारे में है जो पेड़ों और जल-स्रोतों में वास करती है और पुरुषों की दंड देती है क्योंकि उसे धोखा दिया गया था और बड़ी ही क्रूरता से मार डाला गया था। (इसे भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी 'शक्ति शालिनी'

आदित्य सरपोतदार द्वारा फिल्म 'शक्ति शालिनी' का निर्देशन किया जा रहा है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का बड़ा चैप्टर है, जो इस साल से शुरू होने जा रहा है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' में उनके किरदार का खुलासा कर दिया गया था। यह मूवी साल 2026 में 24 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article