Sushant Singh Rajput as Lord Rama: मेकर्स ने 2 अप्रैल के दिन फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayan: Part 1) का शानदार टीजर जारी किया। इस टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के लुक में देखा गया। 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर जारी होने के कुछ दिनों बाद अब इंटरनेट पर लोगों ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स को भगवान राम के रोल में इमेजिन करना शुरू कर दिया। कईयों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की AI-जेनरेटेड पिक्स बनाई, जिनमें वो भगवान राम के लुक में दिखाई दिए। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की यह फोटो वायरल होने के बाद दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने भी भगवान राम के रूप में AI-जेनरेटेड लुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के माध्यम से श्वेता ने बताया कि उनके भाई जैसा यह किरदार की निभा नहीं सकता है। (इसे भी पढ़ें: 'मातृभूमि' बचाएगी सलमान खान की लाज, 5 फ्लॉप फिल्मों से हुए नुकसान की होगी भरपाई)
सुशांत को भगवान राम के लुक में देख इमोशनल हुईं बहन श्वेता
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई सुशांत की AI-जनरेटेड पिक पोस्ट करते हुए कहा कि SSR को भगवान राम के रूप में देखकर उनके मन में ढेर सारे इमोशंस जाग जाते हैं। SSR की बहन ने कहा कि भगवान सिर्फ कोई आम इंसान या किरदार नहीं हैं बल्कि वे उन मूल्यों के प्रतीक हैं जिन्हें हम सबसे ज्यादा महत्व देते हैं—जैसे कि 'मर्यादा, करुणा, गरिमा, साहस, सत्य और सीता मां के प्रति उनका पवित्र प्रेम। (इसे भी पढ़ें: रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)

भगवान राम के लुक में सुशांत सिंह राजपूत (AI-generated image)
टैलेंटेड एक्टर थे सुशांत सिंह राजपूत
श्वेता सिंह कीर्ति ने जब भाई सुशांत सिंह राजपूत को भगवान राम के लुक में देखा, तो उन्हें लग रहा है कि यह किरदार उनके लिए ही बना था। दिवंगत अभिनेता से बेहतर भगवान राम के किरदार को कोई नहीं अदा कर सकता था। सुशांत की बात करें तो वो हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में 'शुद्ध देसी रोमांस', 'राब्ता', 'छिछोरे', 'पीके' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था।
