बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर का जन्मदिन मनाकर इस अंदाज में वापिस लौटा कपल, कूल लुक में अपनी जीएफ के साथ नजर आए राहुल मोदी

Shraddha Kapoor-Rahul Mody Spotted Together: श्रद्धा कपूर ने अपना 38वां जन्मदिन राहुल मोदी के साथ मनाया। दोनों को साथ में अलीबाग से आता देखकर फैंस के बीच यह कन्फर्म हो गया है कि इनके बीच जरूर कुछ चल रहा है। हालांकि फोन में वॉलपेपर लगाने के बाद भी श्रद्धा कपूर ने अभी तक रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।

Image

Shraddha Kapoor-Rahul Mody Spotted Together

Shraddha Kapoor-Rahul Mody Spotted Together: बीती रात सोमवार को श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड की स्त्री उम्र के 40वें पड़ाव में जाने की और बढ़ रही है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर कपल की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। फैंस ने कहा कि इन्हें अब जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो

श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) और राहुल मोदी ( Rahul Mody) एक साथ क्रूज में नजर आए। कपल साथ में अलीबाग से लौटा था जिसे कैमरे में स्पॉट कर लिया गया। वीडियो में देखा जा सकता है श्रद्धा कपूर और राहुल कूल लुक में नजर आ रहे हैं। श्रद्धा ने जहां व्हाइट टॉप और व्हाइट पेंट पहनी है वहीं श्रद्धा के साथ ट्विनिंग करते हुए राहुल भी व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस भी अब यही डिमांड कर रहे हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी फेवरेट हसीना की अब शादी होते हुए देखना चाहते हैं।

बताते चले कि श्रद्धा कपूर ने अभी तक राहुल मोदी संग अपने रिश्ते का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन ये दोनों कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं, श्रद्धा ने अपने फोन में राहुल संग वॉलपेपर भी लगाया हुआ है। दोनों को एक साथ शादी अटेंड करते हुए भी स्पॉट किया गया था । जिसके बाद यह अफवाह तेज हो गई कि इनके बीच कुछ चल रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article