Shilpa Shetty At Salman Khan House: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान के घर पर अभी हाल ही कुछ लोगों ने कई राउड़ फायरिंग कर दी थी। इसके बाद से सलमान खान काफी चर्चा में हैं।सलमान खान के घर पर हुई इस फायरिंग के बाद भाईजान से मिलने के लिए एक के बाद एक स्टार और नेता गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान से मिलने के लिए पहुंचे थे। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भाईजान के घर पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सलमान खान के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी
14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद से सलमान खान से मिलने के लिए कई स्टार्स को राजनेता उनके घर पहुंचे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सलमान खान के घर पर दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी इस दौरान अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी इस वायरल हो रहे वीडियो में ब्लैक टॉप और जींस पहने दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
राज कुंद्रा की ED जब्त की संपत्ति
इस वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी का नाम अपने पति राज कुंद्रा की वजह से भी चर्चा में हैं। ईडी ने एक पुराने मामले में एक्शन लेते हुए राज कुंद्रा की करीब 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति का नाम 2000 करोड़ के बिटकॉइन घोटाला में आया था। इस मामले में 2018 में ईडी ने राज कुंद्रा से पूछताछ भी की थी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
