बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- कानून से ऊपर कोई नहीं....

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:21 PM IST

Sherlyn Chopra File case against Sajid Khan: शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ हाल ही में शिकायत दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि पुलिस ने उनसे क्या- क्या पूछा?

Image

sheryln and sajid

Sherlyn Chopra File case against Sajid Khan: फिल्म मेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने जबसे बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में एंट्री ली है, तब से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। साजिद के बिग बॉस में एंट्री से कई स्टार्स ने एतराज जताया है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने साजिद के खिलाफ पुलिस में हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है।

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि मैंने जुहू पुलिस स्टेशन में मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मैंने उसके खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिकत धमकी का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने कहा कि पुलिस ने पूछा कि ये कब का मामला था। मैंने जवाब दिया है कि ये 2005 की घटना है। फिर पुलिस ने पूछा कि इतना समय क्यों लग गया?

शर्लिन ने साजिद के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

एएनआई को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मुझमें तब साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं थे। उन्होंने कहा, जब मीटू अभियान के तहत महिलाओं ने आवाज उठाई तो मुझमें भी हिम्मत आई। शर्लिन ने बताया कि उनके पास साजिद के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, क्योंकि मैं एक निर्माता के साथ प्रोफेशनल रूप से काम करने गई थी।

शर्लिन ने कहा कि साजिद सलमान और शाहरुख खान के प्रिय हैं। मैं उनके सामने क्या हूं। मैं बस एक आउटसाइडर हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मैं चाहती हूं कि साजिद को हार्वे विंस्टन जैसी सजा मिले और वो जेल जाए। यौन उत्पीड़न के मामले के बाद साजिद को हाउस फुल 4 से हटा दिया गया था। पिछले चार साल से साजिद खान के पास कोई काम नहीं था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article