बॉलीवुड

Ram Setu Advance Booking: रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई राम सेतु की एडवांस बुकिंग, जानिए पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:44 PM IST

Ram Setu Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु इस दिवाली 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पांच दिन पहले राम सेतु की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है। जानिए कैसी रही फिल्म की एडवांस बुकिंग।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को होगी रिलीज
  • 20 अक्टूबर से शुरू हो गई राम सेतु की एडवांस बुकिंग।
  • एडवांस बुकिंग के जरिए पहले दिन हुई फिल्म की इतनी कमाई।

Ram Setu Advance Booking Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर (मंगलवार) को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को यूट्यूब पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पांच दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को राम सेतु की एडवांस बुकिंग (Ram Setu Advance Booking) शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट में फैंस के साथ ये न्यूज शेयर की है। दिवाली के मौके पर राम सेतु अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। थैंक गॉड भी 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। पहले दिन यानी 20 अक्टूबर की शाम तक रामसेतु के हिंदी 2D वर्जन ने एडवांस बुकिंग के जरिए 29600 रुपए की कमाई कर ली है। दिल्ली एनसीआर में फिल्म को नौ फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली है। वहीं, कोलकाता में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी तक रही है। दिल्ली एनसीआर में फिल्म के 10 शो हैं। कोलकाता में पांच शो है।

रिलीज हुआ रामसेतु का एंथम

राम सेतु का एंथम जय श्री राम रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्व विशेषज्ञ के रोल में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में अक्षय कुमार ने एक बड़ी मूर्ति ढूंढ ली है। गाने में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की जान खतरे में पड़ जाती है। वहीं, एक्टर नस्सर, परवेज राणा अक्षय कुमार के राम सेतु मिशन को फेल करना चाहता है। गाने को विक्रम मॉन्टरोसे ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं।

राम सेतु की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिज और नुशरत भरुचा लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि रामायण के अनुसार राम सेतु का निर्माण वानर सेना ने किया था। राम सेतु के जरिए प्रभु श्री राम रावण की लंका में गए थे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article