Shehzada Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। वो जिस फिल्म को हाथ लगा रहे हैं, वो दर्शकों को भा रही है। इस साल भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले कार्तिक आर्यन जल्द ही शहजादा (Shehzada) नाम की मास एंटरटेनर लेकर आएंगे, जिसका टीजर दर्शकों के सामने है। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म शहजादा का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने अब तक के करियर में ऐसा किरदार नहीं निभाया है, जिस कारण उनके फैंस शहजादा का ट्रेलर देखकर सातवें आसमान पर हैं। फैंस लगातार कमेंट में बोल रहे हैं कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन "बॉलीवुड का शहजादा" बन जाएंगे।
अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो की रीमेक है शहजादा
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिन्दी रीमेक है। अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसका हिन्दी रीमेक बनाने का फैसला लिया। अला वैकुंठपुरमलो के हिन्दी रीमेक के लिए मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिलाया है, जो इस वक्त बॉलीवुड की नई जनरेशन के नम्बर 1 स्टार हैं।
कार्तिक आर्यन का स्टाइल देखकर अल्लू अर्जुन को भी भूले फैंस
फिल्म शहजादा का टीजर बेहद कमाल का है, जिसे देखकर लोग अल्लू अर्जुन को भी भुल गए हैं। लोग लगातार कमेंट में लिख रहे हैं कि कार्तिक आर्यन को देखकर लग ही नहीं रहा है कि वो किसी फिल्म के रीमेक में काम कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा के रोल में इतने ढल गए हैं कि वो परफेक्ट लग रहे हैं। वैसे आपको फिल्म शहजादा का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
