बॉलीवुड

Sonakshi Sinha रखेंगी राजनीति में कदम? शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा; बोले- मैं कह सकता हूं कि...

Shatrughan Sinha Revelation About Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं, इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

शत्रुघ्न सिन्हा ने Sonakshi Sinha को लेकर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shatrughan Sinha Revelation About Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा को जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान काफी मुखर देखा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था, साथ ही सरकार से एक्शन की भी मांग की थी। हालांकि लोगों का दावा है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति समर्थन नहीं दिखाया। इस बात के लिए सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब इस मामले पर उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

    एबीपी न्यूज संग इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का बचाव किया। उन्होंने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन पर भी अपना मजबूत समर्थन दिखाया था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि सीजेपी आंदोलन पर उनकी मुखरता कहीं ये इशारा तो नहीं कर रही है कि एक्ट्रेस राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया, "मैं अभी ये नहीं कह सकता हूं। पहले मैं उससे इस बारे में पूछता भी था। मैं सिर्फ ये कह सकता हूं कि वो एक बहुत ही काबिल पिता की बहुत काबिल बेटी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranchi Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर किया समर्थन
    Sonakshi Sinha के सपोर्ट में आए पिता शत्रुघन सिन्हा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    Sonakshi Sinha के सपोर्ट में आए पिता शत्रुघन सिन्हा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

      शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

      शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधने वालों को 'पेड ट्रोल्स' बताया। एक्टर ने कहा, "जो लोग सोनाक्षी को निशाना बनाते हैं वो पेड हैं और बीजेपी आईटी सेल द्वारा कराई गई ट्रोलिंग है। ये हमले ऑर्गैनिक नहीं होते हैं, क्योंकि ये उन लोगों द्वारा किये जाते हैं जिन्हें पता ही नहीं होता है कि वे क्या कह रहे हैं। सोनाक्षी ने भी सही कहा है कि मैं ये सब देखती नहीं, जिंदगी में आगे बहुत कुछ है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article