बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने झारखंड में चल रहे पेपर लीक मामले में स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है और सवाल किया है कि देश में ये सब कब तक चलता रहेगा? सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज बुलंद की है। सोनाक्षी सिन्हा ने सरकार से तब भी सवाल पूछा था जब दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Sonakshi Sinha ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें झारखंड के छात्र अपने सशक्त भविष्य की लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, "भारत के छात्रों को इस तरह से लड़ाई लड़ते हुए देखकर बुरा लग रहा है। छात्रों का दर्द देखकर मेरा दिल रो रहा है। हमारे देश के छात्रों के साथ ऐसा कब तक होता रहेगा?"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Ramayana को कहने के लिए 10 पार्ट्स...", Ranbir Kapoor ने रामायण पार्ट 2 पर तोड़ी चुप्पी
Sonakshi Sinha ने आलोचकों का मुंह भी किया बंद
सोनाक्षी सिन्हा ने ये पोस्ट करके उन लोगों का मुंह पूरी तरह से बंद कर दिया है, जो ये कह रहे थे कि अदाकारा ने दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को तो अपना समर्थन किया था लेकिन झारखंड के प्रोटेस्ट (Jharkhand Students Protest) पर चुपे हैं। अदाकारा कंगना रनौत ने भी बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था और उन पर एक एजेंडे के तहत काम करने का आरोप लगाया था। सोनाक्षी सिन्हा ने झारंखड स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करके साबित कर दिया है कि वो किसी एजेंडे के तहत नहीं बल्कि देश के लिए आवाज उठाती हैं। उनका किसी भी पक्ष से लेना-देना नहीं है। अगर उन्हें कुछ गलत नजर आता है तो वो उस पर आवाज बुलंद करती हैं और सरकार के जगाने की कोशिश करती हैं।
