Piyush Mishra on Ranchi Student Protest: सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) को अक्सर अपनी बेबाक सोच और दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वो रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच नजर आ रहे हैं। एक्टर राहु केतु (Rahu Ketu) फेम एक्टर पीयूष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनके बीच जाकर अपना समर्थन जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत भी की। उनके वहां पहुंचने से प्रदर्शन कर रहे लोगों में उत्साह देखने को मिला। पीयूष मिश्रा का छात्रों के बीच पहुंचना और उनके साथ खड़ा होना अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: "ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट
पीयूष मिश्रा ने गाया गाना
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद पीयूष मिश्रा ने सिर्फ छात्रों से मुलाकात ही नहीं की, बल्कि उनके बीच अपना लोकप्रिय गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया। उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया, वहां मौजूद छात्रों ने भी उनका साथ दिया। आपको बता दें कि पीयूष मिश्रा का ये गाना लंबे समय से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और अक्सर संघर्ष, हिम्मत और बदलाव की बात करने वाले मौकों पर सुनने को मिलता है। पीयूष मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"मैंने अपनी आत्मा बेच दी...", सी-ग्रेड मूवीज करने पर छलका Susmita Mukherjee का दर्द
पीयूष मिश्रा ने दिया ये बयान
एक्टर पीयूष मिश्रा ने कहा कि 'मैं किसी और वजह से अपना समर्थन जताने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ साफ दिख रही थी, आंसू भी देखे। मेरे लिए इतना काफी था, मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं, आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए यहां आया, इसके अलावा हमने खाने-पीने का सामान, तिरपाल और जितनी आर्थिक मदद हो सकी, वो पहले ही पहुंचाई है। अपनी क्षमता के हिसाब से जो भी कर सकते हैं, वो कर रहे हैं।'
इन स्टार्स ने भी किया समर्थन
पीयूष मिश्रा से पहले रांची में छात्रों के चल रहे प्रदर्शन का कई स्टार्स सपोर्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में कुनिका सदानंद (Kunika Sadanand), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और इमरान खान (Imran Khan) का नाम भी शामिल है। किसी ने वीडियो बनाकर सपोर्ट किया, तो किसी की कमेंट खूब वायरल हुआ। पीयूष मिश्रा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
