बॉलीवुड

Sharad Kelkar Net worth : करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है शरद केलकर, कभी हकलाने की वजह से एक्टर के पास नहीं था काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:25 AM IST

sharad Kelkar net worth : शरद केलकर का आज जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई हैं। शरद केलकर के जन्मदिन पर आइए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

Image

Sharad Kelkar Net worth : करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है शरद केलकर, कभी हकलाने की वजह से एक्टर के पास नहीं था काम

KEY HIGHLIGHTS
  • शरद केलकर आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • एक्टर ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है
  • आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है एक्टर

sharad Kelkar net worth : शरद कलेकर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। शरद इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। एक्टर अपना आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। शरद का जन्म 7 अक्टबूर को 1976 के ग्वालियर में हुआ था। एक्टर ने मार्केटिंग एंड रिसर्च से एमबीए किया है। शरद टीवी में आने से पहले फिजिक्ल एजुकेशन के टीचर रह चुके हैं। उनके एक्टिंग में आने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। एक्टर अपने दोस्त से मिलने मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें ग्रासिम मिस्टर इंडिया इवेंट के बारे में जानकारी मिली। एक्टर ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और उसी दौरान स्पॉन्सर की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद शरद कई प्रोजेक्ट्स में बतौर मॉडल काम किया और यही से उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में बढ़ीं।

एक्टर टीवी सीरियल्स से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो आक्रोश से की थी। शरद ने लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने भाभी, रात होने को है, सीआईडी, सात फेरे, नच बलिए, बैरी पिया, उतरन समते कई शोज में काम किया है।

गोलियों की रासलीला रामलीला से मिली थी शरद को पहचान

साल 2004 में अक्षय खन्ना की कॉमेडी फिल्म हलचल से शरद को फिल्मों में ब्रेक मिला था। एक्टर के करियर को पहचान गोलियों की रासलीला रामलीला से मिली थी। एक्टर ‘मोहनजोदड़ो’ , ‘बादशाहो’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘तानाजी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। शरद ने बाहुबली फिल्म में प्रभास के लिए अपनी आवाज डब की थी। एक्टर ने फिल्मों के अलावा लक्ष्मी और द फैमिली मैन जैसी वेबसीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। एक्टर ने अपनी कड़ी मेहनत से टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

कोरोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं शरद केलकर

शरद केलकर बेहद लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरद की नेटवर्थ 5 से 10 मिलियन है। एक्टर फिल्मों और टीवी शोज के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। इन सभी चीजों के अलावा एक्टर वॉइस ओवर के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article